Share this News

रायपुर24 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़ भाजपा शनिवार को प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। भाजपा कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता अपने निवास पर दोपहर 2 से 5 बजे तक धरना देंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार संवेदनहीन हो गई है। जनहित में संवेदनशीलता दिखाने की जरुरत है।

अस्पतालों में इलाज और बेड का प्रबंधन सही तरीके से नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है। इसी सब मुद्दों को लेकर भाजपा शनिवार को प्रदर्शन करने वाली है।