Share this News

कोरबा पाली /माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से “कृषक उन्नति योजना” अंतर्गत वर्ष 2025-26 में उपार्जित धान पर ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई।इस ऐतिहासिक अवसर का वर्चुअल साक्षी बनने हेतु विकासखंड पाली स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मान. श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा द्वारा की गई।

कार्यक्रम में विशेष मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह मरकाम, विधायक प्रतिनिधि, विधानसभा क्षेत्र पाली-तानाखार, मुकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि, विधानसभा क्षेत्र कटघोरा, अजय जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली,श्रीमती माया रुपेश कँवर, जिला पंचायत सदस्य, उत्तम सिंह ओरके, सभापति सहकारिता एवं उद्योग, जनपद पंचायत पाली,श्रीमती गिरिजा सत्यनारायण पैकरा, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया,साथ में शोभा जगत (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि), धर्मेन्द्र कुमार राज (जनपद सदस्य), दिलीप कँवर (जनपद सदस्य),

सुरेश निषाद (जनपद सदस्य), श्रीमती मनीषा मिथलेश कँवर (जनपद सदस्य), कीर्ति कश्यप (जिला महामंत्री किसान मोर्चा), रामअवतार डिक्सेना (अध्यक्ष किसान मोर्चा, वि.ख.-पाली) उपस्थित रहे। अजय सिंह (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी) एवं अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाली, यू.के. तंवर और मोहन शेंडे (पशु चिकित्सा अधिकारी),

रेवती रमन कश्यप (प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक) सहित क्षेत्र के कृषक मित्र एवं सम्माननीय किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना एवं योजना के तहत किसानों के खातों में अंतर राशि अंतरण के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “कृषक उन्नति योजना” राज्य शासन की किसान हितैषी सोच का सशक्त उदाहरण है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो रही है।