Share this News

कोरबा कटघोरा /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दिनांक 17/03/2026 को त्रिलोकी पब्लिक स्कूल बरभाठा कटघोरा में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत रात्रे के नेतृत्व में एवं प्रिंसिपल नरसिम्हा मूर्ति की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर आयोजन किया गया। न्यायाधीश हेमंत रात्रे के द्वारा अपनी उद्बोधन में विधिक सेवा की जानकारी देते हुए नवीन मोटर यान अधिनियम,

साइबर क्राइम, बाल विवाह, बाल संरक्षण, गुमशुदा बच्चों पर होने वाले अपरा द नालसा टोल फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्प नंबर 109 8, महिलाओं के अधिकार शिक्षा के अधिकार एवं बताया गया कि विधिक साक्षरता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जाने वाले जन जागरूकता कार्यक्रम है।

जिनका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानून के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना है। यह शिविर ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विशेष कर कमजोर वर्गों के लिए कानून की समझ बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाते हैं एवं बच्चों को नसा से होने वाले दुष्परिणाम एवं बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं शिक्षकगढ़ एवं स्टाफ अधिकार मित्र, तलवीर सिंह अधिकार मित्र, आरती मंगेशकर सहायक बरखा मंगेशकरतालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा आदि उपस्थित थे।