Share this News

रायपुर 23 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तबाही मचा रही है. ये रफ्तार ऐसे ही चलती रही, स्थिति भयावह हो जाएगी. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 17 हजार 397 मरीज सामने आए हैं. जबकि 219 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

छग में कोरोना से राहत भरी खबर ये है कि 14 हजार 284 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 4 लाख 92 हजार 593 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 6 हजार 893 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 23 हजार 479 है. जबकि आज 57 हजार 185 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.

जिलेवार आंकड़े..