Share this News

बीजापुर 24 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। 3 दिनों से नक्सलियों के कब्जे में एसआई मुरली ताती की हत्या की खबर है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

नांदलूर के पास सड़क पर शव के फेंके जाने की जानकारी है। वहीं शव एसआई मुरली ताती का बताया जा रहा है। शव के पास नक्सली पर्चा भी मिला है। हालांकि जवान की हत्या की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि 21 अप्रैल को नक्सलियों ने जवान को उसके घर से अगवा किया था। जवान की रिहाई के लिए गोंडवाना समाज एक समिति का गठन कर नक्सलियों से मिलने वाले थे। इस बीच आज हत्या की खबर ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही इसकी पुष्टि हो जाएगी।