Share this News

कोरबा/कोरबा जिले में ब्लाक मुख्यालय पाली से 25 किलोमीटर दूर स्थित चैतुरगढ़ एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थान है । चैतुरगढ़ धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल होने के कारण यहां प्रतिवर्ष कुंवार और चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर जोत जवारा का कार्यक्रम आयोजित होता है । जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं, लेकिन सड़क की समुचित सुविधायुक्त व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा हमेशा सड़क चौड़ीकरण की मांग किया जा रहा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने शासन द्वारा प्रशासन का ध्यान आकर्षण किया ।

जिसके पहल से सड़क चौड़ीकरण स्वीकृत हुआ, स्वीकृति के बाद क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने क्षेत्र के प्रबुद्ध ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में भूमि पूजन कर मां महिषासुर मर्दिनीएवं लाफा गढ़ के गढ़ माता से क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना किया । इस अवसर पर विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी के साथ कुलदीप सिंह मरकाम विधायक प्रतिनिधि , श्रीमति बसंती जगत सरपंच ग्राम पंचायत जेमरा, कृष्ण कुमार मरकाम उपसरपंच, प्रभु लाल चौहान,

चंद्रभवन टेकाम ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश जाटव विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत पाली, जगत नेताम जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, संतोष मरकाम, विकास जगत संजय भावनानी पूर्व उपाध्यक्ष, विकास जगत विधायक प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गोंडवाना , हरिचंद्र महाराज ,सियाराम, पांच सांवरिया बाई पंच,विक्की अग्रवाल ,बोधन सिंह मरकाम अघन सिंह , फगुन सिंह, समार सिंह एवं कार्यकर्ता हुआ ग्रामीण उपस्थित रहे। चैतुरगढ़ एक पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहाँ के घने जंगल, झरने, और तालाब इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहाँ के किले और मंदिर ऐतिहासिक महत्व के हैं। चैतुरगढ़ में महिषासुर मर्दिनी मंदिर है, जो एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहाँ के शंकर गुफा भी एक प्रमुख आकर्षण है। चैतुरगढ़ की वास्तुकला अद्वितीय है, जिसमें प्राकृतिक चट्टानों को काटकर बनाए गए मंदिर और किले शामिल हैं। चैतुरगढ़ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो प्रकृति प्रेमियों और इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करता है।