Share this News
कोरबा/कटघोरा 5 फरवरी ( KRB24NEWS ) : सलोरा के निदान शिविर में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने उपस्थित ग्रामीणों से सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की भुगतान, स्वीकृति और प्रकरण तैयार करने के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने शिविर में मौजूद पंचायत सचिव से इस विषय में पूछा। पंचायत सचिव द्वारा स माधान कारक उत्तर नहीं दिया जा सका। ग्रामीणों ने भी पंचायत सचिव श्री पूरन सिंह पर मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने, ग्रामीणों के काम में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया और उन्हें अनयत्र ट्रांसफर करने की मांग की। कलेक्टर ने पंचायत सचिव को शासकीय कार्य में लापरवाही करने पर तत्काल निलंबित करने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ को दिए। उन्होंने पंचायत का कार्यभार पंचायत इंस्पेक्टर को सौंपने को कहा और अगले तीन दिनों में पंचायत में पात्र सभी हितग्राहियों के सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रकरण तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजने के सख्त निर्देश दिए।
