Share this News

कोरबा/कटघोरा 8 फरवरी ( KRB24NEWS ) : सलोरा मे आयोजित आज के निदान शिविर में सेरीब्रल पाॅल्सी नामक लाईलाज बीमारी से ग्रसित बिसनपुर के चार वर्षीय बच्चे दक्ष रात्रे को दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिल गया। जन्म से ही इस बीमारी से ग्रसित बच्चे को अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने एक सप्ताह के भीतर इस बच्चे का पेंशन प्रकरण स्वीकृत कर सूचित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। बिसनपुर के दीपक रात्रे के पुत्र दक्ष को जन्म से ही सेरीब्रल पाॅल्सी और मंदबुद्धिता की बीमारी है। आज शिविर में इस बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रूद्रपाल सिंह कंवर द्वारा किया गया। बच्चा 80 प्रतिशत दिव्यांग पाया गया है। शिविर में ही बच्चे को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है।

*