Share this News

बलौदाबाजार (KRB24 News) :– जिले के कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाइयों का अवैध व्यापार करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से स्पास्मो प्राक्सिवान की 23 हजार रुपये से अधिक मूल्य की 460 स्ट्रिप्स के करीब 3600 टैबलेट जब्त किए गए। मामले का खुलासा करते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने कहा कि शहर में अवैध नशीले पदार्थों की गोली की बिक्री के बारे में लगातार सूचना मिल रही थी, जिस पर मुखबिर महेश ध्रुव को मुखबिर लगाया गया था। पता चला कि रामसागर तालाब के पास नशीली दवाई बेची जा रही थी, जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर छापा मारा गया।

बता दें कि आरोपियों के पास से 460 स्ट्रीप स्पस्मो प्रॉक्सिवन 3660 टैबलेट की कीमत 25253 रुपये के साथ मोबाइल जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चार आरोपियों में से विनय दुबे पिता रमेश दुबे, अमित दुबे पिता रमेश दुबे, विकास पिता अनुज साहू और ज्वाला चतुर्वेदी पिता इंद्रमन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।