Share this News

कोरबा पाली/1फ़रवरी 2025 (KRB24NEWS)
स्व.नैनसिंह जगत एवं स्व. चंद्रभान सिंह जगत की स्मृति में.पंचायत स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम – दर्रापारा पोलमी, में आयोजित किया गया जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से कबड्डी टीम ने भाग लिया जिसका फाइनल मुकाबला कोरबा बिलासपुर जिला के मध्य हुआ इसमें खुर्रूपारा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बरभाठा की टीम को भारी अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विजय बहादुर सिंह जगत, कौशल नेटी, मिर्जा कयूम बेग, अंजू श्यामा पांडे,कन्हैया लाल यादव द्वारा दोनों विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी सहित नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, विजय बहादुर ने कहा कबड्डी प्रतियोगिता में खुर्रूपारा की टीम अव्वल स्थान प्राप्त किया और कबड्डी में अपनी पहचान बनाए ।

उन्होंने आगामी वर्ष से और भव्य कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का सुझाव दिया और खिलाड़ियों को सलाह दिया हमेशा खेल को खेल भावना से ही खेले ताकि कोई वैमनस्यता आपस में पैदा नहीं हो उन्होंने आयोजन समिति को इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तमाम ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त किया कि इसी तरह खेल के विकास में हमेशा सहयोग करते रहने कहा कौशल नेटी ने उन्होंने कहा दर्रापारा में बाहुल्य आदिवासी समाज के लोग निवासरत हैं। और आदिवासी बच्चों को कबड्डी खेल के प्रति रुचि और उनकी प्रतिभा को पहचानने और विकसित करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं ऐसे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है और अन्य खिलाड़ियों से सीखने का अवसर भी मिल रहा है इसके लिए ब्लॉक कबड्डी संघ पाली क्षेत्रीय खिलाड़ियों को कबड्डी के लिए सुविधाएं प्रदान कर रही है। और उनमें छुपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर काम कर रहा है इसके लिए ब्लॉक कबड्डी संघ का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं ब्लॉक कबड्डी संघ के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा जब भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होगी मैं बाकायदा ब्लॉक कबड्डी संघ के साथ खड़ा रहूंगा।प्रथम पुरस्कार 15 हजार व ट्राफी खुर्रुपारा को विजय बहादुर सिंह जगत की ओर से दिया गयाद्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपए व ट्राफी बरभाठा को मंगल सिंह राज की ओर से दिया गया ।तृतीय पुरस्कार 7 हजार रुपए व ट्राफी हरनमुड़ी को कयूम बेग की ओर से दिया गया ।चतुर्थ पुरस्कार 5 हजार रुपए व ट्राफी लिम्हा को कन्हैया लाल यादव की ओर से दिया गया इसके अलावा मैन ऑफ द सिरिज 1501/मैन ऑफ द मैच,बेस्ट केचर,बेस्ट रेडर ऑल राउंडर को आकर्षक इनाम दिया गया इस अवसर पर ब्लॉक कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राज, कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर दीवान ,उपाध्यक्ष कन्हैया जगत, संरक्षक रामकुमार मरावी, जोहित राम यादव, निर्णायक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह जगत, धीरेंद्र पोर्ते ,राम भजन, अनिल एक्का ,बलराम मरावी ,पंचराम, राम नारायण , रिसेंद्र नेटी, बजरंग कंवर ,मनीष जगत, किरण जगत ,बुधवार मरकाम, भूपेंद्र राज, उड़ीसा में बेस्ट कमेंटेटर से पुरस्कृत बंधन राज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
