Share this News

कोरबा पाली/1फ़रवरी 2025 (KRB24NEWS)
शिक्षक की तुलना ईश्वर से भी अधिक शास्त्रों में वर्णित है,शिष्यों को एक सूत्र में बांधकर अपने स्वयं के पुत्र से अधिक सम्मान,शिक्षा-दीक्षा संस्कार तथा मनुष्य से मनुष्यता तक का सफर गुरु के हाथों संपन्न होता है।इसीलिए सनातन काल से आज तलक निरन्तर गुरुओं की पूजा होती रही है।उक्त उद्बोधन खंड शिक्षा अधिकारी पाली श्यामानंद साहू ने 42 वर्ष की सफल शिक्षकीय जीवन जीने वाले कर्तव्यनिष्ठ,अनुशासन प्रिय,सहज सरल बच्चों को समर्पित प्रधान पाठक माध्यमिक शाला सिल्ली अशोक कुमार उपाध्याय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर माशा सिल्ली के शैक्षिक सभागार में शिक्षकों एवं पालकों की उपस्थिति में सम्प्रेषित किए।सेवा निवृत्त शिक्षक उपाध्याय ने अपने बच्चों को सन्देश देते कहा कि चरित्र निर्माण करने वाले अनुशासन प्रिय व पढ़ाई में आगे होते है।तदुपरांत उन्हें उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षकीकाओं ने पृथक-पृथक उपहार प्रदान कर मुंह मीठा भी कराए गए। शिक्षा अधिकारी पाली श्यामानंद साहू ने विभाग की ओर से सेवानिवृत्ति दिवस को ही पूर्व की भांति पेंशन प्राधिकार पत्र(पीपीओ)तथा समस्त देयक संबंधी दस्तावेज प्रदान करते हुए उन्हें शाल श्रीफल पेन डायरी,प्रशस्ति पत्र,पुष्प वृन्द से स्वस्थ प्रसन्न चिरायु बने रहने तथा स्वस्थ समाज निर्माण में सहायक बनने शुभकामनाएं प्रदान की गई।कुछ पल के लिए उपस्थित लोगो की आँखे नम हो चली थी।इससे पूर्व अभ्यागत अधिकारियो शिक्षकों के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा की गयी। वन्दना,स्वागत गीत नवनिहालो ने प्रस्तुत किया। इसके साथ ही एक अन्य पदोन्नत प्रधान पाठक माशा नीरज कौशलेय का संकुल स्तरीय सम्मान मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र शॉल,श्री फल से किया गया।संचालन विनय पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी मनीराम मरकाम,प्राचार्य ज्योति शुक्ला,जेपी मरकाम,बीआरसीसी राम गोपाल जायसवाल,सीएसी विनय पाण्डे, राज सर, परमेश्वर जगत,बीनू पोर्ते, पद्मा ठाकुर,बीपी साहू,बलदाऊ कमल सेन, रेवती रमन,राजेश टेकवानी,सीपी शाह, नीलिमा मेढ़े, प्रदीप जायसवाल,नागेंद्र मरावी,निवेदिता पाण्डे,अजय जायसवाल, तथा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
