Share this News

कोरबा पाली/ 1फ़रवरी 2025 (KRB24NEWS)

शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली के भृत्य श्री ध्वजा राम यादव सेवा निवृत्त हुए। यादव जी का विदाई समारोह महाविद्यालय में धुम धाम से मनाया गया। सहायक प्राध्यापक श्री टी आर कश्यप ने कार्यक्रम का सचालन करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा की भुरि भुरि प्रशसा किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा पी लाजरस जी ने उनके ईमानदार और सहजता की तारीफ करते हुए अपनी शुभकामनायें प्रदान किया। डॉ हर्ष पान्डेय, डॉ शेख तस्लीम अहमद, डॉ कविता ठक्कर, डॉ जुही देवागऺन श्री सतराम खान्डेकर, भारती देवागऺन, भूमिजा चन्दाकर, प्रियकां पटेल, अशोक जयसवाल, सुजीत महतो, जितेन्द्र शुकला सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छे, शाल, श्री फल देकर उन्हें सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान किया। ज्ञात हो कि श्री ध्वजा राम यादव जी मूल रूप से कटघोरा के निवासी है।