Share this News

सरगुजा 10 अक्टूबर (KRB24NEWS ) : : वन परिक्षेत्र का बासेन गांव इन दिनों तेंदुए की धमक से दहल उठा है. तेंदुएं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. तेंदुआ ने एक ग्रामीण के मवेशी को भी अपना शिकार बनाया है. तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सचेत करने के साथ ही उन्हें जंगल से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी है. इसके साथ ही वन विभाग की टीम तेंदुआ की ट्रेकिंग कर रहा है. ट्रैकिंग के दौरान उन्हें पंजे के निशान भी मिले हैं. फिलहाल क्षेत्र के रानी आमा गुफा में छिपे तेंदुआ के होने की जताई जा रही है.