Share this News

रायपुर 10 अक्टूबर
(KRB24NEWS) : केंद्र के कृषि कानून को लेकर आज दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ कांग्रेस का वर्चुअल किसान सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में रायपुर राजीव भवन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC प्रभारी PL पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम किसानों को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम में राहुल गांधी भी जुड़ सकते हैं।

कांग्रेस संगठन के 307 ब्लॉकों और 36 जिला कांग्रेस मुख्यालयों में ये आयोजन होगा। सभी ब्लॉक से सौ-सौ किसानों को जोड़ा जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि केन्द्र सरकार के 3 किसान विरोधी कानून जमाखोरी, मुनाफाखोरी को बढ़ावा देने वाले हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन कर रही है। किसान सम्मेलन को लेकर PCC प्रभारी PL पुनिया ने कहा कि कांग्रेस किसानों को धोखा देने वालों के ख़िलाफ़ लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि इस बिल के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा में आवाज़ बुलंद कर चुके हैं। ये मुहिम तब तक जारी रहेगी जब तक केंद्र सरकार ये क़ानून वापस न ले ले।