Share this News
कोरबा 9 अक्टूबर (KRB24NEWS) : कोरबा से एक दिल दहला देने वाली खबरें आ रही है। एक हादसे में आज तीन बच्चियों की मौत हो गयी है। दुखद पहलू ये है कि घटना की जानकारी परिजनों को हादसे के घंटों बाद लगी, ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की, तो तीनों का शव बरामद हुआ। घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के कटबितला गांव की बतायी जा रही है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चियों का शव अपने कब्जे में लिया है।
जानकारी के मुताबिक कटबितला गांव में मनरेगा के तहत तालाब निर्माण का काम चल रहा था, गांव के बच्चे उसी तालाब किनारे खेलने जाया करते थे। आज शाम भी तीन बच्चियां तालाब के लिए खोदकर निकाले गये मिट्टी के ढेर के नीचे खेल रहे थे, खेलने के दौरान ही अचानक से मिट्टी धंस गयी।
