Share this News

कोरबा पाली/19 अक्टूबर 2024 (KRB24NEWS)
एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म भोजन बनाने के लिए ईंधन हेतु रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है. इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली अंतर्गत आने वाले समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस वितरण हेतु इंडेन गैस एजेंसी पाली की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा, नगर पंचायत सभापति विष्णु ताम्रकार , जनपद सदस्यश्रीमती अंजु पांडेय, परियोजना अधिकारी पाली अन्वेष दीवान , एवं अन्य विभागीय कर्मचारीगण, कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थे.
