Share this News

रजकम्मा(पाली)30 जनवरी 2024(KRB24NEWS)
छात्रों को परीक्षा से तनाव रहित करने एवं उनमे आत्मबल और जोश का संचार करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी जी के परीक्षा पे चर्चा का प्रदर्शन स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय रजकम्मा मदनपुर के विशाल एल ई डी स्क्रीन पर किया गया।

जिसमे कुल 81 छात्र -छात्राओं सहित 14 शिक्षक,शिक्षिकाएँ, पालक और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।पूरे चर्चा को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात इसके उद्देश्य हेतु संगोष्ठी रखी गई।

विद्यार्थियों से परिचर्चा के दौरान प्रश्नोत्तरी रखा गया जिसका संतोषप्रद जवाब छात्रों ने प्रस्तुत किया।

आर्यन खांडे,प्रशांत कुमार अहीर,सिमरन सागर,रागिनी से साक्षात्कार के माध्यम से उनके विचारों को सुनने का अवसर मिला।कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू,व्याख्याता विनोद जायसवाल, कुमुदिनी राम,कमलेश्वरी साहू,भोला अहीर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
