Share this News

कोरबा पाली/30 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेला मुंडा में सतनामी समाज ने गुरु पर्व बड़े धूम धाम से मनाया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के द्वारा गुरु घासीदास के बताए सत्य मार्गों पर चलने की अपील किए। सभी ने गुरु घासीदास को समाज की नई दिशा देने वाले महान संत बताया।

इस मौके पर पंथी पार्टी कलाकारों के द्वारा पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामेश्वरी विजय बहादुर जगत प्रतिनिधि अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिला महामंत्री ने कहा कि मनखे मनखे एक समान कभी भी किसी के प्रति देश भाव नहीं रखना चाहिए।

सभी एक समान है सभी को भाईचारे की भाव से चलना चाहिए महान संत गुरु घासीदास जी ने जिस मानवता की सेवा करने का बीड़ा उठाया था। उसे शांति और आपसी प्रेम भाव को बढ़ावा मिला था। बाबा ने तपस्या से अर्जित शक्ति के द्वारा कई चमत्कारिक कार्यों को कर दिखाया है। संत गुरु घासीदास की शिक्षा आज भी प्रासंगिक है।

बाबा गुरु घासी दास जयंती में हमें पूजा करने की प्रेरणा मिलती है। इससे समाज में सद्कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर सरपंच सत्यनारायण पैकरा विशिष्ट अतिथि निलेश यदु जनपद सदस्य, राजेश ठाकुर, राजा डिक्सेना, विमल राज, अश्वनी पाटले, कमल साय, तीरथराम, लक्ष्मी नारायण, शिवप्रसाद, राजकुमार गुरुजी आदि उपस्थित थे।