Share this News

कोरबा/पाली 20 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा द्वारा “स्वस्थ्य कोरबा-स्वच्छ कोरबा” वल्कथॉन का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक भोपाल वृत के महाप्रबन्धक नीरज प्रसाद ,बिलासपुर मॉड्यूल के उपमहाप्रबंधक श्रीकांत गुदीवाड़ा, कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक आलोक जैन मौजूद थे.कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि रजनीश देवांगन भी मौजूद रहे । स्टेट बैंक के १०० से अधिकारी एवम् कर्मचारियों नें घंटाघर चौक से पुष्पलता उद्यान तक पैदल चल कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया ।सभी ने मिलकर पुष्पलता उद्यान की सफ़ाई कर श्रमदान दिया.महाप्रबंधक नीरज प्रसाद ने इस अवसर पर सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवम् साफ़ सफ़ाई बनाये रखने का आह्वान किया .कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोरबा वासियों ने सहभागिता निभाते हुए स्टेट बैंक की इस मुहिम की सराहना किया।