Share this News

कोरबा पाली 19 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू के मुख्य आतिथ्य,संकुल प्राचार्य टी उपाध्याय के निर्देशन मार्गदर्शन में ,सरपंच कांता मेश्राम , संतोष मेश्राम , पंच कमल दास, मछिंद्रा ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीराम मरकाम, बीआरसी आर जी जायसवाल , महाबीर प्रसाद चंद्रा व्याख्याता राज्यपाल पुरस्कृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा, महिपाल पटेल मास्टर ट्रेनर कटघोरा प्राचार्य एकलव्य एकलव्य विद्यालय लाफा पाली के विशिष्ट आतिथ्य, गणमान्य नागरिकों छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति में ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तेल चित्र पर पूजन अर्चन कर निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

माध्यमिक शाला रंगोले पाली के प्रधान पाठक शिव नारायण कश्यप ,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला नर्सरीपारा जेल सिंह राज एवं ग्रामीणों की मेहनत, सहयोग से बालक पालक एवं माताओं की उपस्थिति इतनी बड़े प्रांगण में खचाखच भरा था, लोग स्कूल की किचन गार्डन, स्कूल एवं स्कूल के प्रांगण को देखकर मंत्र दुग्ध हो गए ,बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष कर मनमोहक एवं शिक्षाप्रद रहा ,सज्जनों ने हजारों रुपए बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार दिए, व्याख्याता चंद्रा ने अपने उद्बोधन में बालक के सर्वांगीण विकास में पालक की भूमिका पर जिक्र करते हुए।

पिता को सूर्य ,माता को भूमि एवं जल, और शिक्षा को खाद के रूप में निरूपित किया, एक मंद बुद्धि के बालक को वैज्ञानिक बनाने के संघर्ष गाथा में बल्ब के आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन के निर्माण में मां की भूमिका का जिक्र करते हुए समस्त मातृ शक्तियों से थॉमस अल्वा एडिसन की मां की भूमिका से सीखने का आह्वान किया,विशेष कर महाबीर चंद्रा एवं महिपाल पटेल के उद्बोधन से मातृशक्तियों और पालकों को लगा कि वास्तव में हमारा कर्तव्य क्या है, जो कुछ कर रहे हैं, बच्चों के लिए कर रहे हैं, तो बच्चों को शिक्षा से संबंधित जानकारी क्यों नहीं लेते हैं ,उक्त अतिथियों के व्याख्यान से पालकों को समझ आया कि शिक्षा के लिए अपने बच्चों से हर शाम को जानकारी लेने ,गृह कार्य के लिए प्रेरित करने , समय-समय पर विद्यालय जाकर बच्चों की पढ़ाई लिखाई की जानकारी लेने, विद्यालय के विकास में अपना भर्षक प्रयास सहयोग देने का संकल्प लेते हुए,कार्यक्रम में संकुल केंद्र धौराभाठा के माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों की उपस्थिति ने गौरांवित किया ,पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण सज्जनों ने उक्त दोनों विशिष्ट अतिथियों को अनेक प्रेरणात्मक, प्रेरणादाई उद्बोधन से प्रेरित होकर पूरन दास एवं अन्य ने ₹500 सप्रेम भेंट किया, चंद्रा व पटेल द्वारा उस ₹500 को आवश्यकता अनुसार बच्चों के सर्वांगीण विकास में खर्च करने के लिए संस्था प्रमुख को दान में दे दिए, साथ ही प्राथमिक माध्यमिक शाला में अध्यनरत कुल 104 बच्चों को अपनी ओर से पेन सप्रेम भेंट किया, इसके लिए उपस्थित लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की, ऐसा भव्य कार्यक्रम इस क्षेत्र में प्रथम बार मुख्य रुप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अर्जुन दास मानिकपुरी ,कार्यक्रम संचालन गौरी शंकर साहू ,अनुशासन प्रिय प्रेमचंद सोनी ,पूर्व प्रभारी प्रधान पाठक मनोज बनर्जी, स्वल्पाहार व्यवस्थापक प्रधान पाठक जेल सिंह राज ,बैठक व्यवस्था मदनलाल चौबे, भृत्य रवि शंकर यादव सफाई कर्मचारी, ओम प्रकाश यादव, बंधन बाई ,राजमती यादव ,माखन यादव, आदि का सराहनीय , अनुकरणीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर साहू एवं आभार प्रदर्शन अर्जुन दास मानिकपुरी ने किया।

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली