Share this News

कोरबा/पाली 20 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा द्वारा गौमुखी सेवा धाम देवपहरी को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत महिंद्रा स्कोर्पियो गाड़ी भेंट की गई है. भारतीय स्टेट बैंक भोपाल वृत्त के महाप्रबंधक श्री नीरज प्रसाद द्वारा गाड़ी की चाबी गौमुखी सेवा धाम के अध्यक्ष मिथलेश दूबे को सौंपीं गई।इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री नीरज प्रसाद ने बताया की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व स्टेट बैंक की संस्कृति में गहराई से समाया हुआ है । बैंक की सीएसआर गतिविधियां देश के कोने कोने में लाखों ग़रीबो और ज़रूरतमंदों के जीवन को छूती है । इस दान के माध्यम से भी कई पिछड़े एवम् गरीब लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आएँगे, ऐसा हमे विश्वास है.इस मौक़े पर भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर मॉड्यूल के उपमहाप्रबन्धक श्रीकांत गुढ़िवाडा , क्षेत्रीय प्रबन्धक आलोक जैन, गौमुखी सेवा धाम के मिथलेश दूबे ,इन्दु शर्मा,योगेश जैन,आशीष ख़ैतन, गोपाल अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।