Share this News

कोरबा : जिले में पसान थानांतर्गत कोरबी सतनामी पारा में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने जहर का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सेहत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का नाम कविता बाई है,जिसने घरेलु विवाद के कारण चूहा मार देवा का सेवन कर लिया था,जिसके कारण वह अचेत हो गई थी। मदद के लिए परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार जारी है।