Share this News

कोरबा पाली/17 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के निर्देशानुसार दिनांक 14 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जाना है। जिसके परिपेक्ष्य में एवं निर्देशों के परिपालन में पशुधन विकास विभाग पाली द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निःशुल्क रेबीज रोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन पशु चिकित्सालय पाली प्रांगण में किया गया।

तथा पशुधन विकास विभाग पाली के समस्त स्टाफ एवं सरस्वती शिशु मंदिर पाली के आचार्य शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से जागरूकता रैली निकालकर पाली नगर भ्रमण किया गया। रैली के माध्यम से, श्वानों में रेबीजरोधी टीकाकरण, पॉलीथीन बैग का उपयोग न करने, इससे पशुओं को होने वाले नुकसान, पशुओं को खुले में न छोड़ने, दुधारू पशुओं में ऑक्सीटोसिन इन्जेक्शन का उपयोग न करने,

वृक्षरोपण आदि के संबध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पशुधन विकास विभाग पाली के डॉ० यू० के. तंवर, डॉ. मोहन शेण्डे, डॉ. निकिता डहरिया, आर. एन. आर्मो, सी. आर. कमल , धरम दास लश्कर, एस.पी खांडे विनोद पेंद्रो, शशिकांत वारे, घनश्याम सिंह कंवर, टिकेश्वर खुटे, अनुज एक्का ,

सुरेन्द्र कंवर , बंधन सिंह, दशरथ सिंह, द्रव्येश कुमार, कुंवर सिंह, रविन्द्र सिंह, संदेश कुमार भोई, महेन्द्र केशर, प्यारेलाल जानू, अनिल कुमार तथा सरस्वती शिशु मंदिर पाली के आचार्य चूड़ामणि साहू, एवं आचार्य, रामदीन वर्मा ,केशव साहू, ओ. पी .महन्त, सियाराम डिक्सेना आदि का सराहनीय योगदान रहा।

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली