Share this News

रायपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव का सुकमा में निधन हो गया है.
किरण देव के पिता 104 वर्ष के थे. जिनका अंतिम संस्कार लुंबनी हाउस सुकमा में होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है. स्वर्गीय देव ने यशस्वी जीवन जिया. उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है.
