Share this News
महासमुंद 9 अगस्त ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़। महासमुंद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। खड़े ट्रक से टकराने से सूमो में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बताया जा रहा है सूमो सवार सभी लोग पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र लौट रहे थे। तभी एनएच 53 पर ग्राम टेका के पास सूमो खड़े ट्रक से जा टकरा गई। घायलों के मुताबिक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई जिससे सूमो खड़े ट्रक से भीड़ गई।
