Share this News
कोरबा 9 अगस्त ( KRB24NEWS ) : आज भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर कोरबा जिला युवा कांग्रेस के द्वारा पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्यामनारायण सोनी के मुख्य आतिथ्य में एवं जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के अध्यक्षता में युवा कांग्रेस के 60 वे स्थापना दिवस के अवसर पर कोसाबाड़ी शास्त्री चौक में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे युवाओं को सत्यनिष्ठा एवं रीति नीति व सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और सदभावना के प्रचार प्रसार हेतु शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी ने युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि हम त्याग, न्याय, शांति -धर्म , विज्ञान, समृध्दि, की ओर सत्य के रास्ते पर चलेंगे। जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने कहा कि हम युवा कांग्रेस की रीति नीति के प्रति हमेशा सत्य निष्ठा के साथ समस्त नियमों का पालन करेंगे और एक अच्छे समाज की स्थापना करेंगे। साथ ही साथ ये भी कहा की आज के दिन से युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा को ” रोजगार दो ” अभियान का भी शंखनाद विभिन्न चरणों में किया जाएगा और केंद्र की युवा विरोधी नीतियों से जानता को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के इस मौके पर जिला महासचिव शहजाद आलम, मधुसूदन दास,नरेन्द्र यादव, पंकज सोनी, दीपक दास महंत, बाकीमोगरा ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर दास, मीतेस यादव, कमल चंद्रा, दीपचंद केसरवानी, क्षितिज गोस्वामी, सुरेश देवांगन, दीपक किसपोट्टा, विजय सोनवानी, कमलेश मिर्जा, सीवी जॉन, ओमप्रकाश कश्यप, प्रखरनारायण सोनी, अफजल खान, आमिर खान, सूरज यादव, बलदेव सोनी,यशवंत राजपूत, संजय सोनी इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुये।


