Share this News

कोरबा पाली 26 अगस्त 2023(KRB24NEWS):
पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत बुडबुड के आश्रित मोहल्ला छिदपारा में दुर्गेश सिंह ठाकुर के घर 6 माह में दूसरी बार ब्रह्म कमल खिला । जिसे देखने देर रात तक लोग पहुंचते रहे। इस फूल का खिलना हिंदु बेहद शुभ मानते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड के दिनों में खिलने वाले इस फूल के बारिश के मौसम में खिलने से जानकार लोग भी आश्चर्यचकित हैं।

दुर्गेश सिंह ठाकुर के घर शुक्रवार में देर रात दुर्लभ ब्रह्म कमल खिला। ब्रह्म कमल के खिलने से परिवार में काफी हर्ष का माहौल रहा। वहीं ब्रह्म कमल खिलने की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस सहित उनके परिचित लोग भी देर रात तक उनके निवास स्थान पहुंचने लगे। इस दुर्लभ ब्रह्म कमल को लेकर दुर्गेश ठाकुर के पिता श्री शंभू सिंह ठाकुर ने कहा कि लगभग तीन वर्ष पूर्व में उन्हें ब्रह्म कमल का 3 पौधा मिला था जिसे अलग अलग स्थानों में घर पर गमले में लगाएं है ।

आज से 6 माह पहले भी फूल खिला था। जिसे देखकर काफी प्रसन्नाता हो रही थी। इस बार दो ब्रम्ह कमल खिले है ब्रह्म कमल को लेकर कहे कि धार्मिक मान्यताओं में ब्रह्म कमल का अहम स्थान है । इसे भगवान ब्रह्मा का कमल कहा जाता है। यह ठंडे व पहाड़ी प्रदेशों में होता है। यह रहस्यमयी फूल ब्रह्म कमल ज्यादातर जुलाई से अगस्त के महीने के बीच ही खिलता है।उनके अनुसार इसे कमल के फूल की एक खास किस्म भी माना जाता है, जो भारत में हिमालय और उत्तराखंड में पाया जाता है।

इसके अलावा यह बर्मा और चीन के कुछ पहाड़ी इलाकों में भी दिखाई देता है। आमतौर पर ये फूल काफी दुर्गम स्थानों पर होता है और कम से कम 4500 मीटर की ऊंचाई पर ही दिखता है।
