Share this News

कोरबा पाली12 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चोटिया मंडल के शक्ति केन्द्र सिरमिना एवं घोसरा शक्ति केंद्र में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अजजा मोर्चा जिला महामंत्री विजय बहादुर जगत के द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराएं। एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इसके साथ पोलिंग बूथ में सभी कार्यकर्ता को मिलकर एकजुट होकर कार्य करने कहा। एवं मोदी जी के बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे है, व अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने का काम किये जिसका परिणाम यह है कि आज पूरी दुनिया कह रही हैं कि 21 वीं सदी भारत की सदी है भाजपा विकास की नीति पर काम करके सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिख रही है।

इस अवसर पर भाजपाइयों ने भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।और भूपेश की चार साल की नाकामी को बतलाते हुए भाजपा को समर्थन कर छ,ग में सहयोग करनें को कहा गया इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी भाजपा वरिष्ट नेता, चोटिया मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम , महामंत्री राकेश जायसवाल ,जय प्रकाश सिदार ,

एवं पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र आई टी सेल सोशल सहसंयोजक ईशवर सिंह बिंझवार , सरपंच दिवाकर मरकाम,सुनिल गुप्ता,लालजी पांडे,राम लाल साहू , लक्ष्मी जायसवाल,राकु पाटेल, विनोद पटेल,किर्ती एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, शक्ति केंद्र के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
