Share this News

कोरबा पाली13 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
कतिपय पशुपालको द्वारा अपने पशुओं को सड़को एवं सार्वजनिक स्थलों में विचरण हेतु छोड़ दिया जाता है जिससे गंभीर दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है तथा मवेशियो के जीवन एवं अंगों के लिए भी खतरा है इसी को ध्यान मे रखते हुए जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद जनपद पंचायत पाली मे भी तत्सम्बन्ध मे सचिवों की बैठक लेकर ऐसे पशुपालको को पहले समझाइस देने एवं दुबारा गलती करने पर उनके विरुद्ध जुर्माना की कार्यवाही करने के निर्देश जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी जी के द्वारा दिया गया।सभी सचिव व रोजगार सहायकों को इस सम्बंध मे नेशनल हाइवे के किनारे उन स्थानों को चिन्हांकित करने हेतु निर्देशित किया गया है जहाँ पशु विचरण करते है

वहा के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के साथ एक टीम गठित कर लगातार ऐसे जगह की मानिटरिंग करने को कहाँ गया है इसके साथ ही पशु मालिकों को समझाइस देने व बार बार इस तरह की गलतियां होने पर 1000₹ जुर्माना वसूलने हेतु भी निर्देशित किया गया है। अभी तक चैतमा से 2 , कपोट से 2 पशुपालको से 4,000 जुर्माना लिया गया है आवारा पशुओ को निकटतम कांजी घर या गौठान मे लें जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
