Share this News

कटघोरा 12 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल मदनपुर रजकम्मा प्रांगण में 14 अगस्त को वन महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि माननीय मोहित केरकेट्टा जी की उपस्थिति में प्रातः11 बजे वन विभाग के सौजन्य से सघन वृक्षारोपण किया जाएगा।तत्पश्चात चित्रकला , भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।प्रथम द्वितीय एवं सांत्वना पुरस्कार की व्यवस्था की गई है।उक्ताशय की जानकारी दिनेश कुर्रे रेंजर चैतमा के द्वारा दी गई।बैठक में प्राचार्य राजीव जोगी,जनपद सदस्य नीलेश यदु,चन्द्रमती अहीर प्रभा लकरा ,विनोद जायसवाल ,पुष्पक साहू,कुमुदिनी राम,कमलेश्वरी साहू,कल्पना कुजूर,पुष्पा सागर, योगिता चौहान उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगो को उपस्थित रहने की अपील की गई है।
