Share this News

हरदीबाजार 12 अगस्त 2022(KRB24NEWS)

कोयला खदान विस्तार के लिऐ गेवरा प्रबंधक ने आमगांव व दर्रा खांचा में बने मकानों का सर्वे लगभग पूर्ण हो चुका वहीं आमगांव पंचायत की जमीन पर बने हरदीबाजार पंचायत भवन,पानी टंकी,आरआई भवन व पटवारी कार्यालय को भी नापी कर दिया गया है । ज्ञात हो कि एसईसीएल दीपका परियोजना के पास कोयला उत्खनन के लिऐ जमीन नहीं होने की वजह से जहां दीपका परियोजना को आने वाले समय में जमीन संकट का सामना करना पड़ सकता है ।

वहीं दीपका परियोजना अंतर्गत नियोजित ठेका कंपनियों को उत्खनन कार्य के लिऐ जमीन नहीं होने से भी परेशानी बढ़ गई है । ऐसे में दीपका प्रबंधक पांच वर्ष पूर्व नापी हो चुकी ग्राम सुवाभोडी को अब तक विस्थापित करने में नाकाम है,वहीं एक वर्ष हो चुके मलगांव के सभी शासकीय व निजी भूमि पर बने मकानों व परिसंपत्तियों का नापी सर्वे पूर्ण हो चुका है, ग्रामवासियों को अभी तक मुआवजा भुगतान,नौकरी व बसाहट जैसे बुनियादी हक देने में दीपका प्रबंधन विफल रही, ग्रामीणों के बार-बार खदान बंदी व हड़ताल के बाद 20अगस्त से मुआवजा भुगतान करने का आश्वासन त्रिपक्षीय वार्ता में दिया गया था,वहीं ग्रामवासियों का कहना है कि उचित बढ़ा हुआ मुआवजा,टोटल सोलिसियम एसईसीएल नहीं देता है, मुआवजा में काट झांट करता है तो पुनः खदान बंदी और अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा । वहीं दूसरी ओर सुआभोडी व मलगांव की समस्या दूर हुई नहीं और अब आमगांव दर्रा खांचा जो पूर्व में गेवरा प्रबंधक ने अधिग्रहित किया था इस वजह से नापी और सर्वे का काम भी गेवरा प्रबंधन पूर्ण कर दीपका परियोजना को सौंप देगा ।

ऐसी स्थिति में दीपका प्रबंधन के पास तीन गांवों की मुआवजा,बसाहट,नौकरी संबंधी मामलों को निपटाना आसान नहीं है,ग्रामीण का कहा है कि सही दर पर मकान का मुआवजा,समय पर नौकरी और बसाहट प्रबंधन नहीं देती है तो,हम अपना घर मकान जमीन जयादाद कैसे एसईसीएल प्रबंधन को दे दें,कैसे गांव खाली कर देगें ।

वर्सन:- मनीष जायसवाल आरआई हरदीबाजार ने बताया की आमगांव व दर्रा खांचा में बने लगभग 500 मकानों की नामी हो चुकी है वहीं बस स्टैंड के पास भी कुछ मकान है जो आमगांव पंचायत में आते हैं उसे भी नापी कर के पूरा किया जाएगा,अभी पंचायत भवन,आरआई भवन, पटवारी भवन रहेंगें समय आने पर इसका भी विस्थापन होगा ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर