Share this News

कोरबा पाली 10 अगस्त 2022(KRB24NEWS):

एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली एवं हरदीबाजार अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका , मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 27 पदों पर भर्ती हेतु 21 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। जहां कार्यकर्ता हेतु मदनपुर, मुढ़ाली , सिरकी ,करतली में ,मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेतु हरनमूड़ी, कर्रानवापारा, रामाकछार , नोनबिर्रा में तथा सहायिका हेतु मादन ,हरनमूड़ी, बकसाहि, लाफा, भण्डारखोल, नगोई,रतखण्डी, सिल्ली, बारीउमराव , सगुना, नुनेरा, लिटीयाखार , कोरबी नगर पंचायत के बाजार पारा वार्ड 3 के आंगनवाड़ी केंद्र हेतु आवेदन मंगाए गए हैं।भर्ती में आयु सीमा में अर्हताएं 18 से 44 के मध्य है ,आवेदिका का निवास आवेदित आंगनवाड़ी केंद्र के ग्राम का व नगर पंचायत में उस वार्ड में ही होना चाहिए। कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण एवं सहायिकाओं हेतु 8 वीं उत्तीर्ण होना चहिए । साथ ही विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला होने पर , सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 की सूची में स्वतः शामिल सूचकांक एवं वंचन सूचकांक के अनुसार गरीबी रेखा में शामिल होने पर, अनुसूचित जाति-जनजाति के आवेदक होने पर, पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका होने पर, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग द्वारा संचालित आश्रम में रहकर पढ़ाई किये जाने पर इस सम्बंध में निर्धारित प्रमाण पत्र संलग्न करने पर अतिरिक्त अंक दिए जाने का प्रावधान है।इस सम्बंध में जानकारी हेतु सम्बंधित ग्राम पंचायत ,जनपद पंचायत पाली तथा बाल विकास परियोजना पाली में विज्ञापन चस्पा किया गया है ।इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त तक एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली एवं हरदीबाजार में कार्यालयीन समय मे अपना आवेदन समस्त दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते है।