Share this News

कटघोरा10 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
प्रकृति के उपासक आदिवासियों के अधिकार को बढ़ावा देने,उनकी रक्षा, पर्यावरण में उनके योगदान को याद करते हुए आत्मानंद हाई स्कूल मदनपुर के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।सर्वप्रथम प्राचार्य राजीव जोगी ने माँ सरस्वती एवं बिरसा मुंडा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की।

वरिष्ठ व्याख्याता पुष्पक साहू ने गीत के माध्यम से आदिवासी समाज का गुणगान किया।कुमुदिनी राम ने स्वतंत्रता संग्राम सहित अन्य अवसरों पर राष्ट्र व समाजहित में कार्य करने वाले आदिवासी अग्रजों को याद किया।प्राचार्य जोगी ने उन्हें न्यून संसाधन में उत्कृष्ट जीवन यापन करने वाला बताया। आदिवासी वेशभूषा में सजे बालक- बालिकाओ ने भी भाषण,गीत और कविता के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।तत्पश्चात कुमुदिनी मेम के मार्गदर्शन में स्टाफ सहित सारे विद्यार्थियों ने पारम्परिक वाद्ययंत्रों का प्रयोग करते हुए सामूहिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया।

आगंतुकअतिथियों एवं पालको ने इस मनमोहक क्षण का भरपूर आनंद लिया,एवं समूचे आयोजन कीभूरि-भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद जायसवाल, कल्पना कुजूर, कमलेश्वरी साहू,भोला अहीर का विशेष योगदान रहा।
