Share this News

कोरबा पाली 08 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखनपुर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहित राम केरकेट्टा थे।कार्यक्रम मे माखनपुर संकुल के 12 प्राथमिक शाला एवं चार माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राएं एवं प्रत्येक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज पोर्ते सरपंच ग्राम पंचायत माखनपुर तथा विशिष्ट अतिथि गणराज सिंह जिला पंचायत सदस्य, शुदराम एगरिया जनपद सदस्य, अनिल गुप्ता विधायक प्रतिनिधि, राम प्रसाद अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, रघु दुबे आदि अन्य भी उपस्थित रहे। विधायक श्री केरकेट्टा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और नव प्रवेश इस छात्र-छात्राओं को तिलक गुलाल लगाकर, माला पहनाया और मिष्ठान खिलाकर पाठ्यपुस्तक गणवेश का वितरण किया। कक्षा 9 की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क साइकिल का वितरण भी किया गया। विधायक ने कहा कि एक शिक्षक वर्ग ही है जो बिना भेदभाव के बच्चों को शिक्षा प्रदान करते हैं। कड़ी मेहनत करने से ही सफलता की प्राप्ति होती है। सन 2022 में कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूरज जायसवाल और विद्यालय के प्राचार्य तामेश्वर उपाध्याय द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
