Share this News

कोरबा पाली 09 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पाली के शिक्षाविद प्राचार्य एवं कैरियर काउंसलर डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं से आप बायोलॉजी और गणित दोनों एक साथ ले सकते हैं यदि आप निश्चित नहीं है कि आप मेडिकल इंजीनियरिंग या कोई अन्य फील्ड में जाना चाहते हैं तो आप कक्षा ग्यारहवीं से पीसीएमबी स्ट्रीम में गणित और जीव विज्ञान दोनों ले सकते हैं यदि आप 11वीं कक्षा में गणित और विज्ञान दोनों विषय के रूप में चयन करते हैं तो दोनों विषय में गुंजाइश है यदि आपको दोनों विषय बिल्कुल पसंद है तो आप इसे चुन सकते हैं एक पीसीएमबी संयोजन आपको बहू विषय कैरियर विकल्प तलाशने में मदद करता है यह आपके स्कूल पर निर्भर करता है कि वह आपको यह विकल्प प्रदान करता है या नहीं यदि हां तो निश्चित रूप से अभी से ले सकते हैं यदि आप वास्तव में दोनों विषयों को पसंद करते हैं तो आपको निश्चित रूप से कामयाबी पीसीएमबी संयोजन से मिलेगी आमतौर पर गणित को सबसे कठिन विषय माना जाता है इस विषय में कैरियर एवं रोजगार की अपार संभावनाएं होती हैं जैसे इकोनॉमिस्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्टैटिसटिक्स चार्टर्ड अकाउंटेंट बैंकिंग सेक्टर मैथमेटिशियंस पीसीएम कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट तथा बायोलॉजी की पढ़ाई के पश्चात सर्जन न्यूट्रिशन फिजीशियन फार्मासिस्ट आदि आदि यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप बायोलॉजी के किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं अभी बर्तन में माइक्रोबायोलॉजी की काफी तेजी से बढ़ रही है यह कोर्स उपलब्ध है इस कोर्स की पढ़ाई करवाई जाती है सरकारी नौकरी में जा सकते हैं माइक्रोबायोलॉजिस्ट की काफी डिमांड है lडॉक्टर गजेंद्र तिवारी ने बताया कि 11वीं से ही गणित और बायोलॉजी दोनों विषय यदि आप एक साथ लेते हैं तो आपका भविष्य और उज्जवल हो सकता है बस आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी यह ज्ञान पढ़ाई करने के बाद आप डॉक्टर बायोलॉजिस्ट बायोमेडिकल इंजीनियर एनवायरमेंटल साइंटिस्ट फूड साइंटिस्ट माइक्रोबायोलॉजिस्ट बायोटेक्नोलॉजिस्ट फार्मासिस्ट आदि की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं lडॉक्टर गजेंद्र तिवारी ने बताया कि हमारी संस्था में कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों को द्वेल सब्जेक्ट मुहैया कराई जा रही है जिसमें गणित और विज्ञान दोनों विषयों को एक साथ लेकर के शिक्षा के रास्ते अग्रसर हो रहे हैं पालकों में हर्ष व्याप्त है इस प्रकार की जानकारी पालकों को अभी तक नहीं मिली थी कि छात्र जीवविज्ञान और गणित दोनों एक साथ लेकर के पढ़ सकते हैं लगभग सभी छात्र छात्राएं गणित और जीवविज्ञान दोनों विषयों को एक साथ लेकर शिक्षा के रास्ते अग्रसर हो रहे हैं। डॉक्टर गजेंद्र तिवारी ने 3 छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अच्छे अध्ययन करने की सलाह दी है और भविष्य में किसी प्रकार की अभी कोई विषय में परेशानी आती है तो बाहर से विषय विशेषज्ञ को बुलाकर निवारण किया जाएगा ।