Share this News

हरदीबाजार08 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल हरदी बाजार में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर रहे, विशिष्ट अतिथि बीज निगम सदस्य रमेश अहीर, जनपद सदस्य अनिल टंडन,सर्व प्रथम विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित अतिथियों ने मां सरस्वती के लैल्य चित्र की पूजा अर्चना किऐ।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विघालय में इस सत्र में उत्कृष्ट कार्य व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि विधायक श्री कंवर के हाथों प्रमाण पत्र दिया गया वही बच्चियों को साईकिल का वितरण भी किया ।

विधायक श्री कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब से हरदीबाजार में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय खुला है गरीबों के लिए किसी वर्दान से कम नहीं प्रत्येक मां-बाप अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं,अच्छे पढ़ाई कर अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं लेकिन किसी भी संस्था के लिए अनुशासन,ड्रेस कोड उसकी व्यवस्था निश्चित ही उस संस्था की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती है।

यहां के बच्चें आने वाले समय में टाप टेन में आकर विघालय व गांव का नाम रौशन करेंगें,शाला प्रवेश उत्सव पर बच्चों के द्वारा मनमोहक झांकी बहुत ही सुंदर रही । कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि युवराज सिंह, सराईसिंगार सरपंच प्रतिनिधि राकेश राज, उपसरपंच फिरोज खान, निगरानी समिति सदस्य लक्ष्मी बंजारे, सुरेंद्र राठौर वही संस्था के प्राचार्य महोदया श्रीमती रमाउमा निधि, सत्या कंवर एवं शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारी गण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहें,आभार व्यक्त प्राचार्य श्रीमती रमाउमा निधि ने की ।

हरदी बाजार राजाराम राठौर