Share this News

कोरबा पाली 08 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

पाली जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडबुड में जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार ने विशेष ग्राम सभा बैठक ली।जिसमे उनके द्वारा ग्रामवासियों को आयुष्मान कार्ड , पेंशन , राशन कार्ड , SECL , आवास, अन्य शासन के सभी योजनाओं की क्रियान्वन की जानकारी ली।

व ग्रामवासियों द्वारा अपनी समस्या रखी गई जिसे सुनकर अध्यक्ष महोदया द्वारा हल करने हेतु भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।ग्राम सभा बैठक ऐसा मिलने वाले फायदे के बारे में भी बताएं।उन्होंने बताया कि ग्राम सभा पंचायत राज की मूल संस्था है।

पंचायत राज की अन्य संस्थायें ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी पंचायत समिति एवं जिला परिषद् जनता के प्रतिनिधियों वाली संस्था है परन्तु, ग्राम सभा स्वंय जनता की सभा है। ग्राम सभा का क्षेत्र एक राजस्व ग्राम होता है

इस ग्राम सभा बैठक में सरपंच श्रीमती हरेली बाई बिंझवार , सचिव श्रीमती पूनम बैशवाडे , पंच अशु लाल , मनहरन , उर्मिला , जमुना बाई , रामफल ,ताराबाई , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , चंचला ठाकुर , सीमा वैष्णव , मितानिन , राजकुमारी , व ग्रामवासी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।