Share this News

हरदीबाजार 07 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरहा डबरी में प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शालाओ के संयुक्त तत्वाधान में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती की छाया चित्र पर अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर प्रारम्भ किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर विशिष्ट अतिथि रमेश अहीर सदस्य प्रमाणिक बीज निगम, प्रेम चंद पटेल सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती संतोषी पाटले जनपद सदस्य व अध्यक्षता ग्राम पंचायत जोरहा डबरी के सरपंच श्रीमती गणपत देवी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली श्यामा नन्द साहू, BRCC राम गोपाल जायसवाल के उपस्थिति में सांस्कृतिक आयोजन एवं नवप्रवेशित कक्षा 1 पहली एंव 6 वीं के छात्र छात्राओ का तिलक लगाकर, मुँह मीठा के साथ पुस्तक ,गणवेश वितरण करते हुए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन किया गया

ग्राम पंचायत की ओर से एकलव्य नवयोदय परीक्षा में चयनित बच्चो के शिक्षकों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन राजेश कौशिक के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हरदीबाजार जोन समन्वयक तरुण डिक्सेना, होरी लाल पाटले, पूनम अहीर, सच्चिदानंद राठौर,धनंजय शर्मा, दिलीप कुमार सिंगौर,सतानंद यादव, कमलेश कश्यप, उदय शंकर रजवाडे, सुरेंद्र साहू एंव पंचायत प्रतिनिधि सभी ने अपना सहयोग प्रदान किया । इसके लिए संकुल परिवार उक्त कार्यक्रम का सहयोग प्रदान किया।

हरदीबाजार राजाराम राठौर