Share this News

हरदीबाजार 07 जुलाई 2022(KRB24NEWS)
आज के आधुनिक जीवन में जहां लोग एक-दूसरे से दूर रह कर भी मोबाईल, एंटरनेट, फेसबुक, वाटशाप के जरिए जुड़े हुए हैं । साथ ही घर बैठे बड़े से बड़े काम लेन – देन भी आसान हो गया है । लेकिन हरदीबाजार में लगे आईडिया व जीयो के टावर से नेटवर्क सही नहीं होने से उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ गई है,लोगों से सही संपर्क नहीं होने से बातचीत भी नहीं हो पा रही है,आप को बता दें कि हरदीबाजार में आईडिया व जियो के मोबाईल धारकों की सुविधा के लिए गांधी नगर में मोबाइल कंपनियों के द्वारा टावर तो लगा दिया गया है।

किंतु सही सर्विस नहीं मिलने से यहां के यूजर खासे परेशान है,गांधी नगर से आधा किमी दूर पूराना दीपका रोड़ व उतरदा रोड़ में निवास करने वाले आईडिया व जियों सिम धारकों को काफी दिनों से असुविधा हो रही है,जिसका खमियाजा संबंधित कंपनियों के मोबाईल धारकों को घर से ही न बात हो पा रही है न तो सही नेटवर्क मिल पा रहा है ऐसे में हरदीबाजार गांधी नगर में लगे संबंधित मोबाईल टावर सफेद हांथी प्रतीत हो रहा है, संबंधित कंपनियों के संचालकों को इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए त्वरित निराकरण करने की आवश्यकता है । जिससे आइडिया व जीयो सिम मोबाईल उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

