Share this News

कोरबा पाली 06 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
शासन स्कूलों का मान-सम्मान बढ़ाने नित नए तरीके से भगीरथ प्रयास कर रही है,जिससे पालक अपने पाल्यों को विद्याध्ययन के लिए सरकारी स्कूल भेजें।प्रवेश उत्सव इसका महत्वपूर्ण अंग है। नए-नए नवाचार के माध्यम से रिझाकर बच्चों को शाला में नामांकन कराने का काम सबंधित शिक्षक/शिक्षिका कर रहे हैं,आज संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धौराभाठा में संकुल के अधीनस्थ समस्त स्कूलों प्राथमिक शाला तेंदूभाठा,गोकनई,धौराभाठा,जूनापारा,नर्सरी पारा, रंगोले,माध्यमिक शाला रंगोले, एवं धौराभाठा के स्कूलों मे प्रवेश करने वाले बच्चों को जनशिक्षा केंद्र धौराभाठा प्रांगण मे नोडल प्राचार्य श्री टी.पी.उपाध्याय जी के निर्देशन में प्रवेश उत्सव मंच पर उपस्थित ग्राम के प्रथम व्यक्ति सरपंच,उपसरपंच,पंच,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य,माता समूह,पालकों के द्वारा कतार बद्ध नव-प्रवेशी बच्चों के ललाट पर चावल कुमकुम तिलक लगाकर,पुष्पमाला पहनाया गया।

तथा मुह मीठा किया गया।शासन द्वारा निशुल्क प्रदत गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों को उपहार स्वरूप सजाकर आकर्षक बनाया गया। जिससे बच्चे प्रभावित हों।सरपंच श्री पंचराम जगत ने समस्त बच्चों को दुनिया की सबसे बड़ी हथियार कलम और कापी प्रदान किया,उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे भविष्य के आइकॉन बनेंगे,वो रोज स्कूल आएं,उनके लिए हम सब कुछ करने को तैयार हैं।

प्रशासनिक उद्बोधन में सीएसी श्री वीरेंद्र जगत ने जोर देते हुए कहा कि हम बच्चों के भविष्य गढ़ने तैयार हैं,उन्होंने पालकों से बच्चो को स्कूल तक पहुचाने मार्मिक अपील की। प्रधान पाठक माध्यमिक शाला रंगोले श्री एस एन कश्यप ने बच्चों एवं शिक्षकों के बीच सेतु बनने पर जोर दिया। धौराभाठा संकुल में नव पदस्थ प्रा.शा.प्रधान पाठकों का मंच द्वारा सम्मान किया गया।माशा रंगोले व धौराभाठा के उच्च कक्षाओं के बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिससे लोगों के द्वारा काफी सराहा गया,वहीँ पर श्री एच पी.डहरिया शिक्षक ने शैक्षिक गीत गाकर माहौल को खुशनुमा कर दिया।इससे पहले मां वीणा वादिनी की पूजा, हाव-भाव से आरती उतार कर धूप दीप प्रज्वलित कर की गई,मां सरस्वती की वंदना राजकीय गीत सम्मान देते गायन किया गया।उपस्थित समस्त अभ्यागत अतिथियों का आत्मीय स्वागत पुष्प गुच्छ से सम्पन्न हुआ। पश्चात खीर,पूड़ी,सब्जी,मिठाई आदि का प्रसाद बच्चों को खिलाने के पश्चात सब ने ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील जायसवाल ने किया,उपस्थित सदस्यों में सरपंच श्री पंचराम जगत जी शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पूरन दास श्री दिलहरण जगत,श्री बलवान सिंह,श्रीमती मथुरा बाई,श्री जनक राम smc,श्रीमती नेहा गोस्वामी,श्रीमती उमेंद बाई, उपसरपंच श्री नंदलाल खुसरो, श्री दिलीप पटेल,श्रीमती लक्ष्मी बाई,श्रीमती वेद कुवर,श्री शत्रुघन महंत,शिक्षकों में श्री शिवनारायण कश्यप प्रधान पाठक,श्री प्रेम सोनी,श्री जेलसिंह राज,श्री रामप्रसाद श्याम,श्री एच.पी.डहरिया,श्री दिनकर,श्री बहेकर,शिक्षिकाओं में श्रीमती कुमुदिनी सिंह,श्रीमती मीना पाटले,श्रीमती संगीता टेकाम,कर्मचारी,श्री रविशंकर यादव,श्री राधे,श्री ओमप्रकाश,श्री सरिस,श्री मिलाप सिंह,श्री माखन सिहं,स्वसहायता समूह,आदि का सहयोग कार्यक्रम की अप्रतिम सफलता का कारण बने।
