Share this News

कोरबा 3 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार माध्यमिक शाला गेवरा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रीना अजय जयसवाल के मुख्य आतिथ्य में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2023 24 का आयोजन किया गया!मां सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नव प्रवेसी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर माला पहना कर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया कक्षा नवमी की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल भी प्रदान किया गया!

सभी अतिथियों ने अपने उद्बवोधन में बच्चों को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया!कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय जयसवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेंद्र यादव पूर्व पार्षद कटघोरा बी ई ओ श्री आई पी कश्यप सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री अभिमन्यु टेकाम संकुल प्राचार्य श्री कंवर सर गणमान्य नागरिक भी अनिल कुमार सिंह माध्यमिक शाला जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री ईश्वर नामदेव की गरिमामय उपस्थिति रही!

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकुल प्रभारी श्री घनश्याम प्रसाद रस्तोगी प्रधान पाठक गेवरा श्रीमती मंजू कुजुर प्रधान पाठक खोडरी श्री अरविंद सिंह प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गेवरा श्रीमती ईश्वरी तिवारी के साथ ही संकुल गेवरा के 6 प्राथमिक शाला दो माध्यमिक शाला एवं एक हाई स्कूल के नव प्रवेश छात्र छात्राओं के साथ ही अधिकांश शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे!कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती इंद्राणी पांडे एवं श्री मृगेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया!