Share this News

कोरबा पाली3 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी के हर मंडलों पर अन्य प्रदेशों से आए विस्तारको के द्वारा निरंतर बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयार करना एवं गांव की जनता को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किए जा रहे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों के साथ बैठकर उनसे गांव एवं अन्य क्षेत्रों के विषय में चर्चा करना यह सभी भूमिका अन्य प्रदेशों से आए विस्तारक भली-भांति निभा रहे हैं।

जिससे संगठन छत्तीसगढ़ में मजबूती के साथ चुनाव लड़े और विजय हो आज इन्हीं कड़ी में शक्ति केंद्र बतरा के 7 मतदान केंद्रों में उड़ीसा से आई हुई श्रीमती जशस्वनी बालजी विस्तारक पाली मंडल के अध्यक्ष रोशन सिंह एवं पाली मंडल के प्रभारी श्री श्याम लाल मरावी पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप पाली तानाखार विधानसभा के सहसंयोजक अजय जायसवाल पाली मंडल के वरिष्ठ नेता प्रयाग शांडिल्य पाली मंडल के महामंत्री कमल सिंह राज एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता बतरा शक्ति केंद्र के उपस्थित रहे।


