Share this News

हरदीबाजार 4 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्ली में 19 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने 10 लाख रुपये की लागत से समुदायिक भवन विधायक मद से एवं 9 लाख रुपये की लागत से उचित मुल्य की दुकान मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से होने वाले विकास कार्यों का सर्वप्रथम धरती मां की पूजा कर,श्री फल तोड़कर, गैंती चलाकर विधायक श्री कंवर ने भूमिपूजन किया ।

मुख्य अतिथि विधायक सहित सभी मंचस्थ अतिथियों का सरपंच के द्वारा पीला गम्छा पहनाकर स्वागत किया । अपने उद्बोधन में विधायक श्री कंवर ने कहा कि ग्राम के सरपंच सेवाकराम मरावी ने गांव में समुदायिक भवन व उचित मूल्य दुकान की विशेष आवश्यकता को देखते हुए मांग रखी थी,जिसके तारतम्य में आज आप लोगों को जो समस्या हो रही थी,वो अब जल्दी ही दोनों भवनों के बन जाने दूर होगी और सुविधा मिलेगी ।

इस दौरान मंडी उपाध्यक्ष कटघोरा रामशरण कंवर, वरिष्ठ कांग्रेसी मनहरण सिंह ठाकुर,जनपद सदस्य चंद्रपाल पटेल, उपसरपंच सुकालू राम पटेल,सचिव राजनाराण धारी,जितेंद्र राठौर, जनकराम पोर्ते,मुकेश बर्मन,सुंदर मरावी, विक्रम राठौर, कमलेश साहू,सत्या कंवर, देवकुमार राज,शंकर सिंह जगत,जीवन लाल साहू, ईश्वर नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी आयोजन में उपस्थित हुए थे ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर