Share this News

हरदीबाजार 3 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
संकुल केंद्र सराईपाली बोईदा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों को तिलक लगाकर उन्हें स्कूल में प्रवेश दिलाया गया। बच्चों को मिठाई खिलाकर पाठ्य-पुस्तक व गणवेश वितरण किया गया। तत्पश्चात पालकों को बच्चों को नियमित रूप से शाला भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाली एसएन साहू ,बीआरसी राम गोपाल जायसवाल,कमलेश कश्यप, सीताराम ओग्रे, श्रवण पटेल , रामधारी पटेल, चमार लाल पटेल, मोती लाल पटेल , समारू लाल पटेल, उमेद लाल पटेल, श्रीमती अनुराधा भाई पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
