Share this News

अरदा(कटघोरा)-10 मई 2022(KRB24NEWS):
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कल हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।हाईस्कूल का परिणाम 98.39 रहा जिसमे 79.8% लेकर राघवेन्द्र प्रथम,78.8% जया द्वितीय एवं 72.5 तन्नू तृतीय स्थान प्राप्त किया।हायर सेकेंडरी में कला संकाय का परिणाम 92%,विज्ञान संकाय एवं कामर्स का 100%,गणित संकाय का 96.6% रहा।कु प्रियंका प्रथम विज्ञान,कु साधना द्वितीय कामर्स,एवं कु आँचल विज्ञान,कु सोनिया कामर्स तृतीय रही।सभी सफल छात्र -छात्राओं को प्राचार्य डी लाल ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सफ़लता का पूरा श्रेय शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया।
