Share this News

हरदीबाजार10 मई 2022(KRB24NEWS):
हरदीबाजार से दीपका बाईपास मार्ग की दुर्दशा किसी से छिपी नही है,लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साथे हुऐ है । इस दुर्दशा को लेकर कई बार आवाज उठाने वाली श्रीमती प्रभा सिंह तंवर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा,ग्रामीण व सभापति जनपद पंचायत कटघोरा ने एसईसीएल के सीएमडी बिलासपुर,जिला कलेक्टर, महाप्रबंधक दीपका-गेवरा को पत्र लिख कर उन्हें हरदीबाजार-दीपका बाईपास में आने का निमंत्रण दिया है साथ ही इस सड़क को सीसी रोड़ बना की भी मांग की है ।

श्रीमती तंवर ने अपने पत्र में जिक्र करते हुऐ आगे लिखा है कि इस मार्ग में धुल के गुब्बा,कीचड़ से लथफद व गड्डे पे गड्डा जिससे आम लोगों के साथ,यात्री बसें,काँलेज के छात्र,स्कूल के बच्चे व स्वयं इस एसईसीएल व प्राईवेट कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को जान जोखिम में लेकर आना-जाना होता है जिससे इस मार्ग में कई बार दुर्घटना से लोगों की जान भी जा चुकी है ।वही एसईसीएल खदान के अंदर अपनी सुविधा के लिऐ सीसी रोड़ का जाल विछाया है ,और आम लोगों के सुविधा के लिऐ गैर जिम्मेदार बना हुआ है ।यदि बारीस से पूर्व हरदीबाजार से दीपका थाना चौक तक सीसी रोड़ का निर्माण नही किया जाता है तो अनिश्चित कालीन आंदोलन चक्काजाम करने को बाध्य होंगे ।

