Share this News

हरदीबाजार10 मई 2022(KRB24NEWS)
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय हरदी बाजार में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु लॉटरी की प्रक्रिया नोडल अधिकारी तहसीलदार श्रीमती ममता रात्रे, सहायक नोडल अधिकारी अखिलेश पांडे प्रभारी प्राचार्य ग्राम्य भारती महाविद्यालय के समक्ष, श्रीमती नीशू राकेश राज सरपंच सराई सिंगार तथा सरपंच हरदीबाजार श्रीमती अनुसईयां युवराज सिंह कंवर एवं पालको की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग से 10 मई बुधवार को शासन से प्राप्त निर्देशानुसार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई, ।

जिसमे नियमानुसार पहले 50% सीट केवल बालिकाओं के लिए आरक्षित रखे गए थे तथा 25% सीट बीपीएल वर्ग के बच्चों तथा शेष 25% सीट सभी वर्ग के बच्चो के लिए आरक्षित रखी गई थी । साथ ही साथ प्रतीक्षा सूची के लिए भी लाटरी की प्रकिया की गई। प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अंजना सिंह ने प्रक्रिया से चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा पालको से विद्यालय नोटिस बोर्ड का अवलोकन करते रहने का आग्रह किया है जिससे उन्हे आगामी आवश्यक सूचना प्राप्त हो सके।

