Share this News
हरदीबाजार 8 मई 2022(KRB24NEWS)

दीपका नगर वासियों की लंबे समय से मांग थी ,कि दीपका वार्ड क्रमांक 11 के मुख्य मार्ग में देसी व विदेशी शराब की दुकान को लंबे समय से स्थानांतरित करने की मांग की जा रही थी, स्थानांतरित ना करने के कारण शराब दुकान के सामने कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका एवं नगर पालिका परिषद दीपका ,पार्षद, एल्डरमैन एवं महिला कार्यकर्ता, कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुऐ शराब दुकान की तालाबंदी किया गया था ।

इसके उपरांत आबकारी विभाग के जिला आबकारी आयुक्त रमेश अग्रवाल द्वारा लिखित रूप में पत्र देकर धरना स्थल पर घोषणा किया गया कि 31/05/2023 तक शराब दुकान अन्य जगह पर स्थानांतरित किया जाएगा ।

गस दौरान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस दीपका मनोरमा लकड़ा,तनवीर अहमद,दिलीप सिंह,मदन राजपूत, विशाल शुक्ला, रजनीश तिवारी, प्रशांत सिंह,रामकुमार कुंवर,गया प्रसाद चंद्रा,कुलदीप तिवारी, अफजल अली,श्रीदेवी नायर,सत्या सिंह कंवर,रहमान खान,रुपमती सिंह,फूलों देवी,सुमित्रा भगत,तारकेश्वर मिश्रा,भरत मिश्रा,राजन सिंह,संदीप सिंह,दिनेश वाल्मीकि, शिव राजपूत, विकास केसरवानी,

संदीप भगत,नीतू राजपुत मार्शल एंथोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।