Share this News
हरदीबाजार 27 अप्रैल 2023(KRB24NEWS)

विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम तिवरता में शासकीय हाई स्कूल तिवरता का उन्नयन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विघालय का विधिवत भूमिपूजन कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने किया । जिसकी लागत एक करोड़ 92 लाख 28 हजार रुपये से लाईब्रेरी, कप्यूटर कक्ष,खेल मैदान सहित सर्वसुविधायुक्त विघालय का निर्माण गेवरा क्षेत्र के सीएसआर मद से किया जायेगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने उदबोधन में कहा कि तिवरता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विघालय के बन जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों के बच्चें प्रवेश लेकर उच्च व सुविधा युक्त अध्ययन कर पायेंगे, जिससे उनके शिक्षा का स्तर भी बढेगा ,जिससे वे अपने माता-पिता,क्षेत्र का नाम रौशन कर सकेंगे । भूमिपूजन कार्यक्रम में गणराज सिंह कंवर सभापति जिलापंचायत कोरबा,श्रीमती दुलेश्वरी सिदार अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली,भैयाराम यादव विधायक प्रतिनिधि, ब्रिजभवन नेटी सरपंच प्रतिनिधि, मनमोहन सिंह कंवर,कृपाल दास महंत,रमेश सिंह कंवर,चंद्रशेखर कंवर,विश्राम सिंह,महेंद्र सिंह कंवर,सविता महंत,श्रीमती यिदव पंच,जे.एल.राज प्राचार्य, दुर्गेश यादव,सरस्वती, नीलम यादव,सत्या सिंह कंवर , विघालय स्टाप एवं राजीव गांधी मितान क्लब के सदस्य व स्वा सहायता समूह सहित ग्रामवासी उपस्थित थे ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर