Share this News

हरदीबाजार 27 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):
दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों के कायराना हमले में डीआरजी के हमारे 10 जवान और 1 वाहन चालक के शहीद होने के समाचार से मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल हरदी बाजार के कार्यकर्ताओं के द्वारा सत्यदेव मंदिर बस स्टैंड हरदी बाजार में दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे वीर जवानों की दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करें।

इस अवसर पर विशेष रुप से मुकेश जायसवाल सभापति एवं जनपद सदस्य, पंकज धुरवा जिला मंत्री भाजयुमो कोरबा, बजरंग यादव मंडल संयोजक आईटी सेल हरदी बाजार, नरेंद्र अहीर भाजयुमो मंडल महामंत्री, निखिल राठौर भाजयुमो मंडल महामंत्री हरदी बाजार,विवेक जायसवाल,धनंजय जायसवाल, अभिषेक अग्रवाल,राजू निर्मलकर परमेश्वर निर्मलकर,रवि महंत ,संजय,अकाश पटेल,सुनील,धीरज,लक्ष्मीकांत प्रजापति रमेश प्रजापति बड़े पटेल एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
हरदी बाजार विनोद उपाध्याय



